खनन निरीक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास|

खनन निरीक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास|

अयोध्या|

कोतवाली क्षेत्र अयोध्या के अंतर्गत बैकुंठ धाम के पास बृहस्पतिवार रात अवैध बालू खनन की सूचना पर जांच करने पहुंचे खनन निरीक्षक को बालू माफिया ने जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, खनन निरीक्षक द्वारा मौके से बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया गया।
इसके बाद 20 से 25 की संख्या में आए बालू माफिया के गुर्गों ने खनन निरीक्षक से हाथापाई की व जान से मारने की धमकी दी। बाद में कोतवाली पुलिस पहुंचने पर आरोपी भाग गए। मामले में अयोध्या कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक राहुल यादव समेत 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बैकुंठ धाम के बगल नदी किनारे अवैध खनन की सूचना पर जिला खनन निरीक्षक डॉ. दीपक ने रायगंज चौकी पुलिस के साथ छापा मारा। इस दौरान नदी तल से 20 से 25 मीटर नीचे ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध बालू खनन किया जा रहा था। टीम के पहुंचने पर खनन माफिया में हड़कंप मच गया और वह बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगे।
जब उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली रोकने का प्रयास किया तो एक बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली उनके ऊपर चढ़ाकर उनकी हत्या करने की कोशिश की गई। किसी तरह उन्होंने किनारे होकर अपनी जान बचाई। बताया कि इसके बाद उन्होंने मौके से बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली।
इसके बाद 20 से 25 की संख्या में आए खनन माफिया के गुर्गों ने जबरन ट्रॉली से बालू खाली कराना शुरू किया। विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई की व जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया व इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची सभी आरोपी फरार हो गए। बताया कि आसपास पता करने पर पता चला कि सभी आरोपी तिहुरा माझा व माझा बरहटा कोतवाली अयोध्या के निवासी हैं।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि खनन निरीक्षक को अपने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने वाले चालक की पहचान राहुल यादव निवासी बल्टी का पुरवा कोतवाली अयोध्या के रूप में हुई है। उसके व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

2 days ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

2 days ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 days ago