मासूम छात्रा के साथ शिक्षक ने किया छेड़छाड़, बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

अयोध्या में मासूम छात्रा के साथ शिक्षक ने किया छेड़छाड़, बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित|

अयोध्या|

जिले में एक शिक्षक ने मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। परिजनों की शिकायत के बाद हुई जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला जिले के तिहुरा मांझा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने गुरुवार की देर शाम बताया कि शिकायत पर जांच कराई गई,जो सही पाई गई। आरोपी शिक्षक सहायक अध्यापक श्रीराम सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। परिजनों ने शिकायत में कहा था कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। जिस पर पीड़ित छात्रा ने परिवार वालों को पूरे मामले की जानकारी दी। शिक्षक की हरकत से क्षुब्ध परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की थी।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

19 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago