Gang stealing vehicles of pilgrims busted two cunning criminals arrested - दर्शनार्थियों के वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार।

दर्शनार्थियों के वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

दर्शनार्थियों के वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार।

Gang stealing vehicles of pilgrims busted two cunning criminals arrested - दर्शनार्थियों के वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या कोतवाली पुलिस ने श्रीरामनगरी में दर्शनार्थियों के वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निशाना बना रहे थे।

पुलिस ने मंगलवार तड़के सरयू नगर कॉलोनी के पास जंगल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोण्डा जिले के सोनी हरलाल गांव निवासी महेश तिवारी (20) और शिवाकांत तिवारी उर्फ वीरू (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ अयोध्या और गोण्डा जनपद में वाहन चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

आरोपियों के अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *