
अयोध्या में जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में शनिवार को इलेक्ट्रोलाइट मशीन बनने से इससे संबंधित कुछ जांचें तो शुरू हुईं। लेकिन थायराइड समेत अन्य हार्मोनल जांचों का संकट बरकरार रहा। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने प्रमुख अधीक्षक को जल्द मशीन की मरम्मत कराकर जांचें बहाल कराने का निर्देश दिया है। एचएमआईएस लागू होने के बाद अब जिला अस्पताल की ओपीडी भी ऑनलाइन शुरू होगी। जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में 12 जुलाई से थायराइड समेत अन्य हार्मोनल जांच नहीं हो रही थी। शनिवार को यह सुविधा दोबारा से बहाल हुई। सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड आदि जांच की गई, लेकिन हार्मोनल मशीन की मरम्मत न होने की वजह से थायराइड समेत अन्य जांच ठप रही। उधर, अपर निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को पीओसीटी कंपनी में फोन कर जांचें शुरू कराने के निर्देश दिए।
हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) लागू होने के बाद अब जिला अस्पताल की ओपीडी भी ऑनलाइन की गई है। जिला अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र तिवारी ने बताया, इस व्यवस्था के लागू होने से भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी। इससे मरीजों से संबंधित विवरण आसानी से एक ही क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए वार्डों में कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराया गया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More