
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग छात्रा को बरगलाकर अपने जाल में फंसा उसके धर्मांतरण के प्रयास और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवाया है। गौरतलब है कि काफी जद्दोजहद और आला अधिकारियों से शिकायत के बाद घटना के दो दिन बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर हसनू कटरा निवासी खालिद अंसारी और शिवम यादव के खिलाफ केस पंजीकृत किया था। शिकायत में आरोप था कि एक कॉलेज की छात्रा फरियादी की 16 वर्षीय पुत्री की पढ़ाई के दौरान शिवम यादव से जान पहचान हुई और शिवम ने पुत्री की मुलाकात हसनू कटरा निवासी खालिद अंसारी से कराई। गिफ्ट देकर अपने जाल में फंसाने के बाद खालिद उसे मजार, मस्जिद और मौलानाओं के पास ले गया तथा पवित्र जल जमजम पिला उसे पवित्र करने का झांसा दिया गया। जिसके बाद निकाह की बात कही गई तथा दोनों ने कई बार पुत्री से दुष्कर्म किया। आरोप यह भी था कि शादीशुदा कई बच्चो के पिता खालिद की कोशिश धर्मांतरण करवा पुत्री को बेंचने की थी। केस दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को नियावां चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More