गोंडा - उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंदा।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंदा।

गोंडा।
गोंडा लखनऊ हाइवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के एससीपीएम पुलिस चौकी के सामने बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार बुजुर्ग को पीछे से ठोकर मार दी और उन्हे कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। मौके पर मौजूद चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश में जुटी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव के रहने वाले बुजुर्ग दयानंद तिवारी अपनी बाइक से बुधवार को किसी काम से मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। गोंडा लखनऊ हाइवे पर एससीपीएम पुलिस चौकी के सामने पहुंचे कि पीछे से आ रहे गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हे लेकर मार दी। ठोकर लगने से वह सड़क पर गिर गए और डंपर ने उन्हे कुचल डाला।
इस दर्दनाक हादसे में दयानंद तिवारी की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक अधिवक्ता थे और गोंडा कचहरी जा रहे थे। उनकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। बगल में मौजूद चौकी के पुलिसकर्मी जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, इसी बीच मौका पाकर चालक डंफर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और डंफर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago