बीकापुर - अयोध्या

ताबड़तोड़ चोरी से उड़ी पुलिस की नींद, दहशत में ग्रामीण।

ताबड़तोड़ चोरी से उड़ी पुलिस की नींद, दहशत में ग्रामीण।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के हल्का नं चार में दो उपनिरीक्षक व आधा दर्जन से अधिक सिपाहियों तथा पीआरवी 0917 की तैनाती के वावजूद चोरों का आतंक छा गया है। महीने भर के अंदर आधा दर्जन चोरियां हो चुकी हैं अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका जिसके कारण ग्रामीणों में चोरों की दहशत छायी हुई है।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंछा निवासी राजदेव सिंह द्वारा रविवार को कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी गई है जिसमें उनका कहना है कि कोंछा बाजार में स्थित उनकी खाद बीज की दुकान में लगे लोहे का दरवाजा तोड़कर 17000 हजार रुपए की नकदी व कीटनाशक दवाओं सहित दुकान में रखे जरूरी कागजात सहित शटर की चाभी चोर उठा ले गये।

मालूम हो कि विगत 18 दिसंबर से 21 जनवरी तक लगभग आधा दर्जन से अधिक छोटी बड़ी आधा दर्जन चोरियां हो चुकी है। 18 दिसम्बर रविवार की रात्रि ग्राम सभा कोंछा के मजरे पूरे महादेव राय का पुरवा में एक ही रात्र में तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया था जिसमें दो घरों में मामूली नुकसान हुआ था किन्तु एक घर में सोने चांदी के जेवरात नगदी सहित लाखों की चोरी हुई थी। इसके चंद दिनों बाद ही उक्त ग्राम के मजरे पूरे अमीर पांडे में चोरों द्वारा पीतल का हंडा चुरा ले।

30 दिसंबर शनिवार की रात जलालपुर भग्गू के मजरे भग्गूपुर निवासी सीताराम यादव (पुत्र) स्व. रामसुंदर यादव की गांव से दूर खेत में स्थित ट्यबेल में सेंध काटकर ट्यूबवेल में रखा हजारों के सामान की चोरी हो गई थी। इसी प्रकार घरों व किसान की ट्यूबलो में दर्जन भर से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं किन्तु स्थानीय पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है , तथा ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक लाल चन्द्र सरोज द्वारा अतिशीघ्र घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago