डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों और बरातियों में हुई मारपीट आधा दर्जन घायल

IMG 20190621 WA0012 - डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों और बरातियों में हुई मारपीट आधा दर्जन घायल

  • डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों और बरातियों में हुई मारपीट आधा दर्जन घायल
  • संगीनों के साये में सात फेरे

रिपोर्ट - ✍राजेश उपाध्याय

अमानीगंज/अयोध्या

  • खंडासा थाना क्षेत्र के झबरा गांव में बीती 20 जून की रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर बाराती और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दूल्हे के बड़े दादा के लड़के समेत छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिसमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर है और उसे कुमारगंज में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हालत गंभीर होता देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
  • सूचना पर पहुंची खण्डासा पुलिस और डायल हंड्रेड की मौजूदगी में किसी तरह से विवाह की रस्में संपन्न कराई गई और 21 जून को 4:बजे तक पुलिस की मौजूदगी में ही दुल्हन की विदाई कराई गई।
  • खण्डासा थाना क्षेत्र के झबरा गांव के निवासी सूर्य प्रकाश पांडे पुत्र राम कुबेर पांडे की पुत्री रूपमाला की शादी दादूपुर थौरी जगदीशपुर सुल्तानपुर निवासी पारसनाथ मिश्रा के लड़के के साथ तय हुई थी जिसकी बारात धूमधाम से 20 जून गुरुवार को छाबरा आई द्वार चार की तैयारी में बजने वाले डीजे पर हुए विवाद के बाद गांव के ही राम सुरेश पुत्र हीरा चौहान से विवाद शुरू हो गया।
  • और धीरे-धीरे राम सुरेश के परिजन लाठी-डंडों से लैस होकर के बारातियों पर हमलावर हो गए जिसमें दूल्हे के बड़े दादा के लड़के रवि को गंभीर चोटें आई हैं और उसे कुमारगंज में एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है बताया गया है कि उसके हाथ-पैर में फैक्चर हो गया है तथा सिर पर भी गंभीर चोटें लगी हुई हैं।
  • घटना की सूचना पाते ही प्रभारी थानाध्यक्ष खंडासा दिनेश सिंह दल बल के साथ छपरा गांव पहुंच गए इस बीच डायल हंड्रेड की दो गाड़ियां भी मौके पर मौजूद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर डंडा फटकार करते हुए किसी तरह से स्थिति को नियंत्रण में किया और संगीनों के साए में शादी कराई दुल्हन की विदाई 21 जून को दोपहर 4 बजे संपन्न कराई गई।
  • प्रभारी थानाध्यक्ष खंडासा दिनेश सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से अब तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने के बाद दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं दुल्हन के पिता सूर्य प्रकाश पांडे ने बताया कि उसके घर में 2 वर्ष पूर्व आयोजित हुई लड़की की शादी में भी राम सुरेश पुत्र हीरा ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago