क्लीनिक में महिला से दुराचार का आरोपित झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार।

क्लीनिक में महिला से दुराचार का आरोपित झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार।

अयोध्या।

खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा क्लीनिक में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  तहरीर के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा है कि उसका पूर्व से आरोपी के यहां आना जाना था। 19 जनवरी की शाम को महिला दवा लेने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थी। इसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे रात भर अपने क्लीनिक पर ही रखे रहा।  थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम सुधीर जायसवाल है और वह झोलाछाप डाक्टर है। बाजार में अपनी एक क्लीनिक चलाता है।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago