सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल।

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले पूर्वाचल एक्सप्रेस वे से लखनऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रहे बाइक सवारों को मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। जिसमे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
शुक्रवार की सुबह अंबेडकर नगर के जहगीरगंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी भानू पुत्र पूर्णमासी आजमगढ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतवापार गांव निवासी सूरज पुत्र नन्हे व चंद्रदेव पुत्र हौसिला के साथ लखनऊ से आजमगढ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह लोग जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के 144 किमी पर पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। जिसमे तीनो को गंभीर चोट आई सूचना पर पहुंचे यूपीडा के कर्मियो ने गंभीर रूप से घायल नन्हें (पुत्र) पूर्णमासी को मेडिकल कालेज सुलतानपुर भेजा।
वहीं सूरज पुत्र नन्हे व चंद्रदेव पुत्र हौसिला को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल नन्हें पुत्र पूर्णमासी को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बिरसिंहपुर अस्पताल गए सूरज पुत्र नन्हे व चंद्रदेव पुत्र हौसिला को चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago