ठंड बढ़ने के बावजूद भी नहीं थम रहा डेंगू के मरीजों की संख्या, दो माह में मिले 658 डेंगू के मरीज

ठंड बढ़ने के बावजूद भी नहीं थम रहा डेंगू के मरीजों की संख्या, अयोध्या में दो माह में मिले 658 डेंगू के मरीज|

अयोध्या|

अयोध्या में डेंगू मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जबकि मौसम में बदलवा के साथ तापमान में भी भारी कमी दर्ज आयी है। इसके बावजूद जिले में अभी डेंगू का खतरा कम नहीं हुआ है। मंगलवार को चार और बुधवार को दो नए मामले मिले इसी के साथ दो माह में जिले में 658 मरीज डेंगू से मिल चुके है। जिसे जिले के इतिहास में सबसे अधिक है। हालांकि यह आंकड़ा सरकारी है। निजी अस्पतालों के आंकड़ों जोड़े जाए तो इसकी संख्या कई हजारों में पहुंच सकती है।
शासन की विशेष नजर के बावजूद अभी भी प्रतिदिन दो से चार नए केस सामने आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की हालत बद से बदतर है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में डेंगू के संभावित रोगी निजी अस्पतालों या लखनऊ में जाकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
डेंगू के खतरे के साथ ही वायरल बीमारियों ने भी लोगों को घेर रखा है। जिले के सरकारी अस्पतालों में ही रोज हजारों की संख्या में मरीज संक्रामक रोगों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब आधे मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार के ही पहुंच रहे हैं। इसके अलावा चर्म रोगों के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।जिला अस्पताल में औसत ओपीडी करीब एक हजार मरीजों की है। जिसमें से आधे करीब वायरस से ग्रस्त आ रहे हैं। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। इसके अलावा सर्दी की वजह से पेट के रोगी भी बढ़े हैं।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी मानते हैं कि इन दिनों मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन वे कहते हैं कि सावधानी ही इसका सबसे बड़ा इलाज है।

 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago