
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवती की मौत।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रूदौली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ करीब 16 साल की युवती का शव पड़ा मिला। रूदौली स्टेशन के गुजरन पुरवा रेलवे क्रासिंग के लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर शव को ग्रामीणों से देखा। उन्होंने RPF को सूचना दी। RPF के जवानों ने क्षेत्रवासियों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
ग्रामीणों के अनुसर, युवती ने गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या की है। युवती गुलाबी रंग का शूट और काले रंग का दुपट्टा पहने हुए है।
आरपीएफ चौकी प्रभारी शिवानन्द यादव ने बताया कि गंगा सतलुज एक्सप्रेस 13307 के चालक के अनुसार एक किशोरी बड़ागाँव के निकट गुजरन पुरवा क्रासिंग के पास ट्रेन के सामने आकर खड़ी हो गयी। कई बार हॉर्न बजाने के बावजूद वह नहीं हटी।
किशोरी की ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी शिवानन्द यादव ने बताया कि लगभग 16 वर्षीय किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More