
अयोध्या सरयू नदी में बहराइच के कतर्निया घाट स्थित सरयू बैराज से पानी छोड़े के जाने के कारण मंगलवार को अयोध्या में सरयू नदी ने विकाराल रूप धारण कर लिया है। नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे बह रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। आसमान में घने बादल होने के कारण सुबह के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर हो रही मुसलाधार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 92.630 पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से दस सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में 92.730 सेमी पर नदी जलस्तर का खतरे का निशान है।
केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी डॉ अमन चौधरी के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर आगामी 24 घंटों में खतरे के निशान को पार कर सकता है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में भारी इजाफा हुआ है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया, लोगों से सरयू नदी में गहरे पानी ने स्नान न करने की अपील की जा रही है। नदी के बढ़ते हुऐ जलस्तर को देखते हुए अयोध्या, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर समेत अन्य जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम विशेषज्ञ डॉ सीता राम मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More