
कारसेवा को लेकर गरमाई सियासत, अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर साधा निशाना।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संभावित कारसेवा की चर्चा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अयोध्या समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाने के लिए कारसेवा जैसे मुद्दों को सामने लाया जा रहा है।
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश और प्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान हैं। महंगाई, बिजली कटौती और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे जनता के सामने हैं, लेकिन सरकार का इन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की मूल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चंदा चोरी संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने केशव प्रसाद मौर्य की राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह अपना चुनाव तक हार चुके हैं और सरकार में उनकी कोई पूछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्यान विकास के मुद्दों से हट गया है। उन्होंने भाजपा पर धार्मिक मुद्दों के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा पीडीए की बढ़ती ताकत से चिंतित है। उन्होंने कहा कि पीडीए की राजनीतिक ताकत लगातार बढ़ रही है, जिससे भाजपा की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि जनता अब विकास, रोजगार, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More