अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध : उप कृषि निदेशक।

जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध : उप कृषि निदेशक।

अयोध्या।

अयोध्या कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (एलए) इंद्रकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के प्रगतिशील किसानों ने कृषि एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने चर्चा करते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में उप कृषि निदेशक पी.के. कन्नौजिया ने किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में यूरिया खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को इसकी कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों से आवश्यकतानुसार अधिकृत केंद्रों से ही उर्वरक खरीदने की अपील की।

किसान दिवस के दौरान गत माह प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने उनके निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया। वहीं किसानों द्वारा प्रस्तुत नई समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी इंद्रकांत द्विवेदी ने अधिकारियों से कहा कि किसान हित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago