
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।
अयोध्या।
अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. प्रशांत द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से अपना त्यागपत्र स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। डा. प्रशांत द्विवेदी जिला अस्पताल में एकमात्र कार्यरत फिजीशियन थे। ऐसे में सामान्य ओपीडी से लेकर वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार तक की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। लगातार मरीजों के बढ़ते दबाव के कारण उन्हें नियमित अवकाश भी मुश्किल से मिल पाता था।
जिला अस्पताल में पहले से फिजीशियन और चेस्ट फिजीशियन के दो-दो पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में यदि डॉ. द्विवेदी का इस्तीफा स्वीकार हो जाता है तो अस्पताल में फिजीशियन चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। डा. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने फिलहाल ई-मेल के जरिए इस्तीफा भेजा है और शुक्रवार अथवा शनिवार को लिखित रूप से भी त्यागपत्र सौंपेंगे। वहीं जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से इस्तीफा प्राप्त हो गया है और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
(फ़ोटो काल्पनिक है)
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More