अयोध्या उत्तर प्रदेश

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में समाजवादी नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायन पाण्डेय ने चढ़ावा मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के निगरानी में करने की मांग किया है। उनका कहना है कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं, उसने पूरे देश के श्रद्धालुओं को आहत किया है। ऐसे पवित्र स्थान से यदि चढ़ावे की लूट और भ्रष्टाचार जैसी खबरें सामने आती हैं तो यह केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला विषय नहीं, बल्कि देश की आस्था पर भी गंभीर आघात है।

उनका कहना है कि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। जब प्राथमिकी ही नहीं हुई तो एसआईटी जांच का औचित्य क्या है? जनमानस में यह चर्चा है कि केवल औपचारिक जांच से सत्य सामने नहीं आएगा। करोड़ों रामभक्तों का विश्वास तभी बहाल होगा जब इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और कठोर जांच सर्वाेच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि महिपाल सिंह द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों तथा प्रस्तुत किए गए तथ्यों पर ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट और ठोस जवाब न आना भी अनेक सवाल खड़े करता है। यदि आरोप निराधार हैं तो उनका तत्काल खंडन होना चाहिए था। लेकिन लगातार बनी हुई चुप्पी जनसामान्य के मन में संदेह को और अधिक गहरा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से मांग है, जिन ट्रस्टियों अथवा पदाधिकारियों पर आरोप लगे है। उन्हें जांच पूरी होने तक उनके पदों से हटाया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सर्वाेच्च न्यायालय की प्रत्यक्ष निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

2 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

6 days ago