
जिले के सभी पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो फ्यूल का बोर्ड लगाने का निर्देश।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के सभी पेट्रोल पंपों को सात दिन के भीतर नो हेलमेट नो फ्यूल का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही यह आदेश जारी कर दिया गया है कि 26 जनवरी से किसी भी बाइक सवार को बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए।इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल प्रदेश में हो रहे सड़क हादसे को लेकर योगी सरकार गंभीर हो गई है। आठ जनवरी को परिवहन आयुक्त की तरफ से इस संदर्भ में पत्र भी जारी किया गया, जिस पर अमल करने के लिए जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति विभाग को निर्देशित किया था। विभाग की ओर से जिले के सभी पम्प चालकों को नो फ्यूल-नो हेलमेट का बोर्ड लगाने को निर्देशित किया गया है।
जिलापूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र ने बताया कि सभी पेट्रोल पम्प पर आगामी 7 दिवस में डीजल व पेट्रोल पम्प परिसर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाना सुनिश्चित करें कि 26 जनवरी से किसी भी ऐसे दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल का विक्रय नहीं किया जायेगा, जिसके चालक ने हेलमेट न पहना हो। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा सक्रिय रहे, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में फुटेज का अवलोकन कर आवश्यक निर्णय लिया जा सके। इन प्रावधानों का उल्लंघन केन्द्रीय मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 177 के तहत दंडनीय है। इसमें जुर्माने का प्रावधान रहेगा।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More