
लेखपाल की कार का शीशा तोड़ दस्तावेज व नकदी चोरी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले थाना कैंट अंतर्गत नियावां चौराहे के पास स्थित एक शोरूम के पास खड़ी लेखपाल की कार का शीशा तोड़कर चोर उसमें रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज व पांच हजार रुपए चुरा ले गए। रामपथ पर हुई घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि चोर सीसीटीवी में कैद हो गए।
आदर्श नगर देवकाली निवासी पुनीत सिंह सदर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार की शाम तहसील से निकलकर नियावां स्थित एक शोरूम के पास अपनी कार खड़ी कर चाय पीने के लिए गए थे। रात करीब 8:45 बजे वह लौटकर आए तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा था व उसमें रखा उनकी भतीजी के कापी किताब का बैग, तहसील के आवश्यक दस्तावेज व करीब पांच हजार रुपए गायब थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया, तो चोर कार से सामान निकालकर ले जाता दिखा।
थाना कैंट प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More