
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मुकदमें में फरार चल रहे, कथावाचक पवन देव महाराज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कथा वाचक पवन देव महाराज के खिलाफ बिहार की एक महिला ने कोतवाली बीकापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने उसके उपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी तलाश में जुटी हैं।
(फ़ोटो काल्पनिक है)
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More