
जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर आवागमन कराया सुगम।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की कार्रवाई लगातार जारी है। विभिन्न विभागों ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने, चकमार्ग की पैमाइश कराने, परवाना अमलदरामद दर्ज कराने तथा गेहूं खरीद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया।
तहसील सदर के ग्राम डाभासेमर निवासी की शिकायत पर दुकान के सामने रखी गुमटियों और अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में 10 अवैध दुकानें हटाई गईं, जिससे मार्ग पर आवागमन सुगम हो गया। प्रशासन ने दुकानों के सामने संचालित अवैध होटलों को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार ग्राम सरायरासी निवासी की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और ग्रामीणों की मौजूदगी में चकमार्ग की पैमाइश कर उसकी निशानदेही कराई। इसके बाद भूमि ग्राम प्रधान को मिट्टी पटाई के लिए सौंप दी गई और कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
तहसील सोहावल के ग्राम घाटमपुर निवासी की शिकायत पर जांच के बाद परवाना अमलदरामद का खतौनी में विधिवत अंकन करा दिया गया।
वहीं, तहसील मिल्कीपुर के ग्राम मलेथू बुजुर्ग निवासी द्वारा गेहूं क्रय केंद्र पर भूमि सत्यापन संबंधी शिकायत किए जाने पर प्रशासन ने जांच कराई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित किसान के 24 कुंतल गेहूं की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई और जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
(फ़ोटो काल्पनिक है)
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More