
घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों के कब्जे से चोरी का लाखों रुपये मूल्य का सामान, नकदी, एक मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है। पुलिस आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने गुरुवार सुबह जीआईसी तिराहा से जेल के पीछे मर्चरी हाउस होते हुए रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवम गौड़ निवासी खानपुर मसौधा, हिमांशू गौड़ निवासी गायत्री नगर कॉलोनी सहादतगंज तथा अनुराग यादव निवासी खोजनपुर अमौना रानीबाजार के रूप में हुई है।
आरोपितों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा, सोने की दो जोड़ी बालियां, चांदी की एक जोड़ी पायल, 12 हजार रुपये नकद, तांबे के तार, दो हिल्टी ड्रिल मशीन, तीन सबमर्सिबल मोटर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एलईडी टीवी, डीवीआर, गैस सिलेंडर, चार शीशी परफ्यूम, जूते तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित दिन में ई-रिक्शा व मोटर साइकिलों से रेकी करते थे। मुख्यत: सरकारी कालोनियों में छुट्टी पर गए परिवारों के मकानों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद ई-रिक्शे पर सामान लाद कर चले जाते थे। तीनों आरोपित के विरूद्ध विधिक कारवाई की जा रही है। इनके खिलाफ कोतवाली नगर, कैंट और पूराकलंदर थानों में चोरी, चोरी के माल की बरामदगी, घर में घुसकर चोरी तथा अन्य आपराधिक धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More