मिल्कीपुर-अयोध्या

जनसभा में अखिलेश ने नहीं लिया मित्रसेन का नाम, मंच पर नहीं दिखे आनंदसेन यादव।

जनसभा में अखिलेश ने नहीं लिया मित्रसेन का नाम, मंच पर नहीं दिखे आनंदसेन यादव।

अयोध्या।

अयोध्या लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अयोध्या (फैजाबाद) संसदीय सीट पर 20 मई को ही वोट पड़ने हैं। लेकिन यहां समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। शनिवार को जिले के विधानसभा मिल्कीपुर में हुई, अखिलेश यादव की सभा से भी कुछ ऐसे ही साफ सन्देश सहज ही निकले हैं। सभा में सपा मुखिया ने अपने पूर्व सांसद मित्रसेन का एक बार भी नाम नहीं लिया, तो वहीं सपा नेता पूर्व विधायक आनंदसेन यादव ने भी अखिलेश यादव का मंच साझा नहीं किया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जिले के मिल्कीपुर में रैली थी। मिल्कीपुर मित्रसेन यादव की राजनीति का गढ़ माना जाता है। इस बार स्व. मित्रसेन के ही बड़े लड़के अरविंद सेन यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी हैं।

चुनाव परिणाम जो भी हो, माना यह जाता है कि यह इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को नुकसान पहुचायेगें। शायद इसी सियासी संकट के बादल छांटने के लिए अखिलेश यादव की मिल्कीपुर में सभा रखी गई। लेकिन अखिलेश यादव ने स्वर्गीय मित्रसेन यादव का अपने भाषण में एक बार भी नाम नहीं लिया, जबकि मित्रसेन यादव सपा से सांसद और विधायक सब कुछ रह चुके थे। समाजवादी पार्टी के लिए और गजब तो यह हो गया कि सपा नेता पूर्व विधायक आनंद सेन यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के मंच पर भी नहीं दिखे। अब लगभग साफ है कि समाजवादी पार्टी में पैदा हुई इस स्थिति का खामियाजा थोड़ा हो या बहुत, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को उठाना ही पड़ेगा।

आपको बताते चलें कि वर्ष 1998 में मित्रसेन यादव समाजवादी पार्टी के सांसद थे। सांसद रहते मुलायम सिंह यादव ने 1999 के चुनाव में उनका टिकट काट कर हीरालाल यादव को प्रत्याशी बना दिया था। नतीजा यह हुआ कि पार्टी से बगावत कर मित्रसेन यादव निर्दल लोकसभा का चुनाव लड़ गए। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव की जमानत बुरी तरह जप्त हो गई थी। हीरालाल यादव को मात्र 85213 वोट मिले थे। वहीं निर्दल मित्रसेन यादव को 79343 मत मिले थे। खास बात यह थी कि मिल्कीपुर में तब भी मित्रसेन यादव को सर्वाधिक वोट मिले थे।

 दरअसल इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन से टिकट के प्रबल दावेदार मित्रसेन यादव के छोटे बेटे आनंद सेन यादव थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आनंद सेन सपा से प्रत्याशी रहे और उन्हें 4 लाख 63 हजार 544 वोट मिले थे। उनकी दावेदारी इसलिए भी मजबूत मानी जा रही थी कि उनके पिता मित्रसेन यादव फैजाबाद से तीन बार सांसद रह चुके थे। इस लिहाज से सेन परिवार की मजबूत पकड़ और दावेदारी जिले में अब तक मानी जाती रही है। टिकट कटने के बाद ही आनंदसेन ने इस बार पार्टी या प्रत्याशी के किसी भी कार्यक्रम से किनारा कर लिया। बीच में उन्हें मनाने की कोशिश भी हुई लेकिन बात बनी नहीं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को मिल्कीपुर में अखिलेश की सभा से जो संदेश गया कि वह किस तरह का गुल खिलाता है.? यह चार जून को ही पता चलेगा। लेकिन सपा और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए यह कहीं से शुभ संकेत नहीं है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago