छुट्टा मवेशियों से क्षेत्र के किसान त्रस्त, फसलें हो रही है चौपट, संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई में “ऑल इज वेल”

      सुरेन्द्र सिंह   

                बीकापुर अयोध्या
किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं छुट्टा मवेशियों से त्रस्त किसानों को राहत देने के लिए शासन ने आवारा पशुओं को पकड़ कर बनाए गए कान्हा गौशाला में “शिफ्ट” करने का जो “मास्टर प्लान” बनाया है। छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए बनाए गए संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह महत्वपूर्ण योजना अभी तक निष्प्रयोज्य साबित हो रही है !
👉🏻 क्षेत्र में अभी भी सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु किसानों द्वारा उगाई गई फसलों को चौपट कर रहे हैं । क्षेत्र में ही घूम रहे पशुओं द्वारा आए दिन किसानों को घायल कर देने जैसी दुर्घटना भी होती रहती है तथा अपने फसलों के बचाव के लिए किसान वर्ग सर्दी के मौसम में अपने खेतों की रखवाली करने के लिए विवश हो गया है ।
👉🏻 बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के मजरुउद्दीनपुर एवं न्यू ना पूरब न्याय पंचायत में लगभग 5 लाख की लागत से बनी कान्हा गौशाला से क्षेत्रीय भी किसानों को नहीं मिल पा रहा लाभ।
जहां शासन द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान कर रहे छुट्टा मवेशियों के लिए पर्याप्त गौशाला बनवा कर किसानों को राहत देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की संवेदनहीनता के चलते किसान आज भी परेशान है ।
👉🏻 इस संबंध में खन्ड विकास अधिकारी बीकापुर जनार्दन सिंह कहते हैं कि शासन द्वारा जो आवारा घूम रहे मवेशियों को ही गौशाला में रखने का निर्देश जारी किया गया है अन्य आवारा पशु किसानों द्वारा खुद छोड़े गए हैं।उनको भी चिन्हित कर गौशाला पहुंचाया जा रहा है तथा जो किसान खुद अपने जानवरों को छोड़ रहे हैं उन किसानों को भी चिन्हित किया जा रहा।
क्षेत्र के मनीराम यादव अनिल पांडे हरिमोहन तिवारी बाबूराम यादव रामनाथ प्रजापति कमलजीत विजय सिंह राम कुमार यादव राम उजागर मौर्य, हनुमान प्रसाद, आदि दर्जनों किसानों का कहना है कि ग्राम सभाओं में अभी तक सरकारी तंत्र द्वारा किसी प्रकार की किसी भी नस्ल के जानवर की धरपकड़ की व्यवस्था नहीं कराई गयी है ।
👉🏻 इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बीकापुर श्री सिंह बताते हैं की हर क्षेत्र से आवारा पशुओं को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है किंतु किसानों द्वारा अपने घरेलू जानवरों को भी छोड़ दिया जा रहा है जिससे आए दिन आवारा मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है ।
👉🏻 जबकि दूसरी तरफ उपजिलाधिकारी बीकापुर टी.पी वर्मा ने बताया कि शासनादेश में सभी प्रकार के आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए बीडीओ. बीकापुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है और उन्हें एक गाड़ी आवंटित की गई है। जिस पर लदान कर वह आवारा पशुओं को गौशाला तक पहुंचाएं । आवारा पशुओं को पकड़ कर बनाए गए गौशाला में पहुंचाकर किसानों की समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है ।

Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

23 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

23 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago