अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

छावनी में तब्दील हुआ अलनपुर गांव, दो संदिग्ध हिरासत में।

छावनी में तब्दील हुआ अलनपुर गांव, दो संदिग्ध हिरासत में।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले में  पुलिस बल पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों की तलाश में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में अलनपुर गांव में दबिश दी। तलाशी के दौरान दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे, अभियान के तहत शनिवार की रात इब्राहीमपुर थानाध्यक्ष श्री निवास पाण्डेय द्वारा कई दिनों से गौकशी की सूचना होने की जानकारी के बाद रेकी करवा रहे थे, देर रात एक बजे के करीब अमीनपुर, बलरामपुर माइनर के पास दो मोटरसाइकिल सवार चार गोकश आते दिखाई दिए।

पुलिस द्वारा बाइक सवार को रोकते इसके पहले ही सिंगल नाल एस. बी.बी.एल. बन्दूक से उक्त अपराधियों ने फायरिंग कर दिया, जिसके बाद रितेश चौरसिया, राजेश यादव प्रथम, मयंक सिंह सबइंस्पेक्टर हरिनारायण के द्वारा घेराबंदी कर मौके से दो गोतस्करों को पकड़ लिया बाकी दो मौके से फरार हो गए। मौके पर 32 किलों गोमांस, चापड़, बन्दूक बरामद हुआ, जिसमें दिलशाद (पुत्र) मोहम्मद शाह, अरबाज (पुत्र) मोहम्मद शाह गिरफ्तार किए गए, वहीं सलमान (पुत्र) स्व सज्जाद, गुदुन (पुत्र) मोहम्मद शाह फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टांडा व क्षेत्राधिकारी अकबरपुर देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में सुबह कई थानों सहित पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों द्वारा पांच बजे के लगभग अलनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ पहुँची। पुलिस हर घर की तलाशी ली। इस दौरान पुराने अपराधियों सहित गौकशी के आरोपियों व पुलिस बल पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की तलाश की इस दौरान फरार अपराधियों से दूरसंचार पर सम्पर्क करने वाले दो संदिग्धों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुँची पुलिस को देख गांव में हड़कंप मच गया। जहाँ नौजवान युवक गांव से फरार हो गए, तो वहीं पुराने अपराधी भी गांव छोड़कर फरार हो गए।

इब्राहीमपुर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डेय द्वारा लगातार अपराधियों की नकेल कसी जा रही हैं जिससे क्षेत्र में काफ़ी सराहना हो रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस गोकशी होने की सूचना के बाद लगातार प्रयास में थी आखिर मेहनत रंग लाई,शातिर अपराधी पकड़े गए, वहीं अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले गोकशी के आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई थी उक्त मामले में दो अपराधी जेल भेजे गए, वहीं अन्य दो की तलाश की जा रही हैं, पुराने अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही दो सन्दिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago