
नरेंद्र मोदी 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो अयोध्या में 125 किलो सोने से बना शिवलिंग स्थापित होगा।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में रामादल ट्रस्ट ने सोने की शिवलिंग की स्थापना करने की घोषणा की है। राम नगरी में स्वर्ण शिवलिंग की स्थापना हो सकती है। इसके लिए रामादल ट्रस्ट ने एक मनोकामना मांगी है और वो मनोकामना पूरी होते ही शिवलिंग स्थापित की जाएगी। उन्होंने मनोकामना मांगी है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे तब रामादल ट्रस्ट की ओर से शिवलिंग स्थापित की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार सरयू नदी के तट पर स्थित रामा दल यज्ञशाला के संत अध्यक्ष ने संकल्प लिया है कि 2024 में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने के लिए वो प्रार्थना कर रहे हैं और पूरा होते ही सोने की शिवलिंग स्थापित करेंगे। इसकी स्थापना केदारनाथ की शिवलिंग की तर्ज पर होगी। खास बात ये हैं कि 2014 से लगातार रामादल ट्रस्ट धार्मिक अनुष्ठान कर रहा है। ये धार्मिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री के सफलता के लिए लगातार किया जा रहा है। इस बार भी पीएम की सफ़लता की कामना की जा रही है। स्वर्ण शिवलिंग की डिजाइन रामादल ट्रस्ट की तरफ से समर्पित की जाएगी। विशाल गणेश मंदिर में ये शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। ये 125 किलो और 3 फीट ऊंचा शिवलिंग होगा। ये देश का पहला सोने से बना शिवलिंग होगा।
रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम ने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने इसे लेकर भी धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। श्रीरामलला को साक्षी मानकर कल्कि राम ने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही भारत के पहले स्वर्ण शिवलिंग की स्थापना रामनगरी में की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More