अयोध्या उत्तर प्रदेश

चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए।

चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के नगर के चौक क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) श्रीयश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान चौकी चौक प्रभारी मनोज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पीएसी और सिविल पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, पटरी दुकानों और अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को भी हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया। मिठाई की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई।

प्रशासन का कहना है कि चौक क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले जाम और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्राय: चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत मिलती थी। शिकायत पर अतिक्रमण को हटाया गया है। नियत सीमा के बाहर दुकान लगाने पर कडी कारवाई की जाएगी। बेतरतीब खडे वाहनों का चलान कराया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago