ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:22 AM IST

चौक क्षेत्र में चला: अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए।

ChatGPT Image Jun 21 2026 07 31 25 PM - चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के नगर के चौक क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) श्रीयश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान चौकी चौक प्रभारी मनोज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पीएसी और सिविल पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, पटरी दुकानों और अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को भी हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया। मिठाई की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

प्रशासन का कहना है कि चौक क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले जाम और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्राय: चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत मिलती थी। शिकायत पर अतिक्रमण को हटाया गया है। नियत सीमा के बाहर दुकान लगाने पर कडी कारवाई की जाएगी। बेतरतीब खडे वाहनों का चलान कराया गया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT