ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 05:21 AM IST

चोरी के सामान व: तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

20250424 223807 - चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अम्बेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर जिले के जलालपुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग अलग चोरियों का खुलासा करते हुए दो चोरों को चोरी के सामान व एक अदद तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मंगलवार की रात जलालपुर मालीपुर रोड पर सेठा कला निवासी संतोष कुमार मिश्र की गुमटी का ताला तोड़ कर चोरों ने 33 हजार नगदी व एक ट्रैक्टर की बैट्री गायब कर दिया था। जब कि नगर निवासी राज कपूर उपाध्याय के गोदाम से कापियों का बंडल चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने दोनों चोरियों के मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
चोरी की घटना के 24 घन्टे के अंदर ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाजिदपुर पक्का पुल के नीचे से उक्त चोरी में संलिप्त आरोपी मो.आसिफ उर्फ बिहारी निवासी सराय चौक पश्चिम तरफ जलालपुर व गुड्डू पुत्र जुम्मन निवासी मुहल्ला छाछु जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन के पास से चोरी की एक अदद प्लास्टिक की बैट्री, दो बंडल कापी का गठ्ठा,1300 रुपये नगद व एक अदद तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों को न्यायालय भेज दिया गया।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT