
अयोध्या जिले में मिल्कीपुर क्षेत्र के कुमारगंज और खंडासा थाना क्षेत्र में बीते 2 माह के दौरान हुई चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दुकान समेत घरों से चोरी किए लगभग 10 लाख कीमत के जेवरात, बर्तन, मोबाइल सहित दो बाइक और वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात एके सोनकर ने बताया कि सीईओ आशीष निगम के नेतृत्व में थाना खंडासा और कुमारगंज की संयुक्त टीम ने सिधारी बाजार मोड़ से दो बाइक सवार 3 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोग बाइकों का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और एक के पास तमंचा और चोरी करने के उपकरण मिलने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो इन्होंने क्षेत्र में चोरी करने की बात कबूल की। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम-पता वकील उर्फ सेनापति निवासी इटौंजा थाना कुमारगंज हाल पता सफेदाबाद बाराबंकी, संत कुमार सिंह निवासी जरई खुर्द और हरिश्चंद्र तिवारी निवासी नरगेशवा थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर बताया है।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने खंडासा की एक और कुमारगंज की पांच चोरियों से संबंधित सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि संत कुमार और हरिश्चंद्र बंद पड़े घरों की पहचान करते थे और वकील उर्फ सेनापति को बुलाकर रात में ताला तोड़ सामान पार कर देते थे। सरगना वकील के खिलाफ खंडासा व कुमारगंज में लूट आयुध अधिनियम एनडीपीएस गुंडा एक्ट और जगदीशपुर अमेठी में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 13 केस पंजीकृत मिले हैं। अन्य आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड और बरामद बाइकों का ब्यौरा पता कराया जा रहा है। एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूटयूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More
दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More
कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More