तारुन-अयोध्या

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात।

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र अर्न्तगत ग्राम सभा किछूटी किशुनदासपुर में  डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा शनिवार की रात्रि में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार सुबह होते ही घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। जिसको लेकर इलाके में तनाव हो गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

लोगों का कहना है कि अम्बेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ, चश्मा, कान व नाक पर नुकसान कर साजिश कर क्षेत्र में बैमनस्यता का कुचक्र रचा गया है। ग्राम प्रधान अखण्ड प्रताप मौर्य ने थाना तारून पुलिस को सुबह ही सूचना देकर कार्यवाही की मांग की। सीओ बीकापुर डॉ राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर लोगों को समझाया कि अराजक तत्वों को बक्शा नहीं जायेगा। कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज ही नयी मूर्ति मंगवाकर स्थापित की जायेगी। इसके पूर्व भी एक व्यक्ति ने ऐसा ही वाकया आठ वर्ष पूर्व किया था। 

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

23 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago