download 2 - चोरी की दो बाइक समेत युवक गिरफ्तार हुआ।

चोरी की दो बाइक समेत युवक गिरफ्तार हुआ।

अयोध्या आस-पास

चोरी की दो बाइक समेत युवक गिरफ्तार हुआ।

download 2 - चोरी की दो बाइक समेत युवक गिरफ्तार हुआ।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायतनगर पुलिस ने कई थानों में चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल है। इनायत नगर थाना क्षेत्र के गौरव उर्फ हिमांशु दुबे निवासी मिल्कीपुर के खिलाफ सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार तथा अयोध्या जनपद के गोसाईगंज व इनायत नगर थानों पर चोरी, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में दर्जनों प्राथमिकी दर्ज है। शातिर अपराधी की कई थानों की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। 

images 18 - चोरी की दो बाइक समेत युवक गिरफ्तार हुआ।

बृहस्पतिवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर इनायत नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सहुलारा गांव के सूबेदार के पुरवा मोड़ से शातिर अपराधी गौरव उर्फ हिमांशु दुबे को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने उसके खिलाफ कार्रवाई करके न्यायालय पेश किया जहां अपराधी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *