अयोध्या उत्तर प्रदेश

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रामनगरी के देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन-सैलाब।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रामनगरी के देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन-सैलाब।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए भोर से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली और माता सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रामनगरी में जय माता की जयकारे गूंज रहे हैं। इस पावन अवसर पर भक्तों ने घर-घर कलश स्थापना के साथ माता को विराजमान कराया और नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत की।

सुबह से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंदिर परिसर भक्ति भजनों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा। बड़ी देवकाली मंदिर में जहां भगवान राम की कुलदेवी के दर्शन के लिए भक्तों ने घंटों इंतजार किया, वहीं छोटी देवकाली मंदिर में माता सीता की कुलदेवी के प्रति आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में फूल, प्रसाद और श्रद्धा अर्पित की। कई भक्तों ने नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखकर माता की विशेष पूजा की।

इस दौरान मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिसने उत्सव के माहौल को और भव्य बना दिया। वहीं श्रद्धालुओं ने नवसंवत्सर 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के सुअवसर पर सरयू मैया में उदयमान सूर्य को अर्ध देकर अयोध्या के सुख समृध्दि की मंगल कामना की। सभी को नवसंवत्सर 2082 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद भक्तों ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी का रुख किया। देर रात तक दोनों ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। रविवार होने के कारण जन्मभूमि पथ श्रद्धालुओं से पटा रहा। वहीं दर्शन-पूजन के बाद देर शाम को लता चौक व राम की पैड़ी पर भी खूब भीड़ नजर आई।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

13 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

13 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

19 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

22 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago