ggg 1 - चार माह के भीतर जिले में 62 निजी अस्पताल हो गए बंद।

चार माह के भीतर जिले में 62 निजी अस्पताल हो गए बंद।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

चार माह के भीतर जिले में 62 निजी अस्पताल हो गए बंद।

ggg 1 - चार माह के भीतर जिले में 62 निजी अस्पताल हो गए बंद।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में बीते अप्रैल 2025 से माह जुलाई 2025 तक 43 निजी अस्पताल बंद हो गए हैं, इतना ही नहीं आपरेशन थिएटर वाले 19 अस्पताल भी बंद हुए हैं। सीएमओ ने भी इसकी पुष्टि की है,उन्होंने कहा कि बगैर वैध प्रपत्रों व औपचारिकताओं के किसी भी अस्पताल को नहीं चलने दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार अप्रैल माह तक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में 211 निजी अस्पताल संचालित हो रहे थे। इनमें से 104 अस्पतालों में आपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध थी,चार माह में बंद हो गए आपरेशन थियेटर वाले 19 और बगैर ओटी वाले 43 निजी अस्पताल छापेमारी हुई तो संचालकों ने अस्पताल को बंद कर चुप्पी साध ली।

बीते मार्च महीने में सीएमओ की कुर्सी डा. सुशील कुमार बनियान के संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले जनता की शिकायतों को संज्ञान में लिया और निजी अस्पतालों में छापेमारी आरंभ की तो बगैर लाइसेंस और कागजातों के संचालित 30 से अधिक निजी अस्पतालों में कुछ को पूरी तरह तो कुछ की ओटी को सील कर दी। इसके साथ ही लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए नोटिसें जारी की। इन नोटिसों में कागजात प्रस्तुत करने के लिए दिया गया समय समाप्त होने तक सिर्फ 168 नर्सिंग होम संचालकों ने ही नवीनीकरण कराया है। इसमें से 85 नर्सिंग होम में आपरेशन थिएटर की सुविधा दी जा रही है। जबकि गत वर्ष तक पुराने ही 211अस्पतालों को लाइसेंस जारी किया गया था। ऐसे में इन आंकड़ों से पता चल रहा है कि दो दर्जन के करीब निजी अस्पताल आज भी अवैध तौर पर संचालित हो रहे हैं। इसमें से कुछ ने अस्पताल के ऊपर से नाम वाला बोर्ड हटा दिया है तो कुछ पिछले दरवाजे से रोगियों का इलाज करने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *