अयोध्या उत्तर प्रदेश

चर्चित मामले में आरोपी गिरफ्तार, महिला की गई थी जान।

चर्चित मामले में आरोपी गिरफ्तार, महिला की गई थी जान।

अयोध्या।

अयोध्या शहर में बीते 10 अगस्त की देर शाम नगर कोतवाली के सुभाष नगर इलाके में टक्कर मार कई को घायल करने तथा वाहनों व ठेला को क्षतिग्रस्त करने के चर्चित थार कांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीते 10 अगस्त की देर शाम फतेहगंज से चौक की ओर आ रही एक थार जीप ने अनियंत्रित होने के बाद सुभाषनगर इलाके में टक्कर मार दहशत फैला दी थी। घटना में बुजुर्ग पति पत्नी समेत चार गंभीर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा था, जबकि मौके से वाहन सवार दोनों युवक जीप को छोड़ भाग निकले थे। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तीसरे दिन उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय बुजुर्ग महिला जरीना बानो निवासी पुरानी सब्जी मंडी सुभाष नगर की मौत हो गई।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पाण्डेय की टीम ने लापरवाही से वाहन चला टक्कर मार गैर इरादतन हत्या के आरोप में अफीम कोठी के पास परिक्रमा मार्ग से एक आरोपी विकास कुमार निवासी लाला का पुरवा सोखावा थाना रौनाही को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुलिस ने चालान किया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

21 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago