
अयोध्या में 12 दिवसीय सावन मेला 19 अगस्त से शुरू हो रहा है। जिसकी तैयारियां प्रशासन की ओर से लगभग पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रोडवेज भी पांच रूटों पर 120 बसें चलाने जा रहा है। ये बसें 19 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी।
सावन मेले में श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा देने के लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज 120 बसों का बेड़ा लगाएगा। लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, सहित अन्य जनपदों के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें लगाई है। जो 19 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। इसके साथ ही किसी भी परिवहन निगम के कर्मचारियों को इस बीच अवकाश नहीं मिलेगा।
अयोध्या में सावन मेला शुरू हो रहा है और राम मंदिर निर्माण शुरू होने से बडी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना को लेकर तैयारी की गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More