ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 10:55 AM IST

घर में घुसकर व्यापारी: की निर्मम हत्या, टकसरा गांव में हुई वारदात।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
घर में घुसकर व्यापारी की निर्मम हत्या, टकसरा गांव में हुई वारदात।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: घर में घुसकर व्यापारी की निर्मम हत्या, टकसरा गांव में हुई वारदात।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

घर में घुसकर व्यापारी की निर्मम हत्या, टकसरा गांव में हुई वारदात।

images 6 - घर में घुसकर व्यापारी की निर्मम हत्या, टकसरा गांव में हुई वारदात।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इनायत नगर_अयोध्या।
अयोध्या जिले इनायत नगर थाना क्षेत्र गांव टकसरा निवासी एक अधेड़ उम्र के व्यवसाई की हत्या कर दी गई। बताया गया कि हत्यारों ने उसके दुकान में लूटपाट भी की है। सूचना मिलते ही मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं इंस्पेक्टर इनायत नगर मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम टकसरा निवासी छेदीलाल चौरसिया (58) वर्ष (पुत्र) राम प्रताप ग्राम बसावां में शाहगंज- प्रभात नगर मार्ग के किनारे मकान बनवाकर अशोक डीजे के नाम से दुकान चलाते थे। बुधवार की रात बदमाश दुकान के पीछे से बाउंड्री वॉल कूदकर दुकान के कमरे में घुसे तथा दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार छेदीलाल चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी। छेदीलाल का शव कमरे के अंदर पड़ा था। शव को देखने से पता चला कि हमलावरों ने उनके सिर पर बायीं तरफ दो गंभीर प्रहार किया है, सिर पर दो काफी बड़ी घाव है। इसके अलावा बाईं तरफ कान के पास भी प्रहार किया गया है। दाहिनी तरफ गाल में भी कटे का निशान है।

images 5 1 - घर में घुसकर व्यापारी की निर्मम हत्या, टकसरा गांव में हुई वारदात।

घटना की जानकारी सुबह जब उनका बेटा जगदीश चौरसिया दुकान पर पहुंचा तब हुई। जगदीश ने बताया कि हमलावरों ने उनके पिता की हत्या करने के साथ ही उसकी दुकान का काफी सामान डीजे में प्रयुक्त होने वाला कई जोड़ी एसआरपी और मिक्सर मशीन उठा ले गए हैं। इसकी लागत तकरीबन 12 से 15 लाख रुपए होगी। बेटा जगदीश चौरसिया बृहस्पतिवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो यह नजारा देखकर अवाक रह गया। फिर उसके द्वारा इनायत नगर पुलिस को वारदात की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर मिल्कीपुर सीओ सुनील कुमार सिंह एवं इनायत नगर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह दल-बल सहित पहुंच गए और घटना की छानबीन करना शुरू कर दिया। बताया गया कि मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी पहुंच कर मौका मुआयना किया और अधीनस्थों को टीम गठित कर जल्दी से जल्दी मामले के खुलासे का निर्देश दिया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दर्ज हुई है। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT