ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 05:22 AM IST

घरों के ताले तोड़कर: चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार।

Three thieves arrested for breaking into and burgling locked houses - घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के कब्जे से चोरी का लाखों रुपये मूल्य का सामान, नकदी, एक मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है। पुलिस आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पुलिस ने गुरुवार सुबह  जीआईसी तिराहा से जेल के पीछे मर्चरी हाउस होते हुए रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवम गौड़ निवासी खानपुर मसौधा, हिमांशू गौड़ निवासी गायत्री नगर कॉलोनी सहादतगंज तथा अनुराग यादव निवासी खोजनपुर अमौना रानीबाजार के रूप में हुई है।

आरोपितों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा, सोने की दो जोड़ी बालियां, चांदी की एक जोड़ी पायल, 12 हजार रुपये नकद, तांबे के तार, दो हिल्टी ड्रिल मशीन, तीन सबमर्सिबल मोटर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एलईडी टीवी, डीवीआर, गैस सिलेंडर, चार शीशी परफ्यूम, जूते तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित दिन में ई-रिक्शा व मोटर साइकिलों से रेकी करते थे। मुख्यत: सरकारी कालोनियों में छुट‌्टी पर गए परिवारों के मकानों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद ई-रिक्शे पर सामान लाद कर चले जाते थे। तीनों आरोपित के विरूद्ध विधिक कारवाई की जा रही है। इनके खिलाफ कोतवाली नगर, कैंट और पूराकलंदर थानों में चोरी, चोरी के माल की बरामदगी, घर में घुसकर चोरी तथा अन्य आपराधिक धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT