अयोध्या उत्तर प्रदेश

कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, बड़ी जनसभा को करेंगे सम्बोधित-कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण।

कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, बड़ी जनसभा को करेंगे सम्बोधित-कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में उत्तर प्रदेश के मननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या आएंगे। वो हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद रामनवमी मेले को लेकर बैठक भी करेंगे। सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेटों के साथ फोर्स की तैनाती की गई है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बुधवार को जनसभा स्थल जीआईसी का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा लोकसभा क्षेत्र चुनाव संयोजक डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभा के लिए पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
अयोध्या से 20 हजार, अन्य विधान सभाओं से 10-10 हजार लोग कुल करीब 50 हजार लोग सभा में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पहले अम्बेडकरनगर जाएंगे। लोकार्पण/शिलान्यास और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहां से वह रामकथा पार्क हेलीपैड अयोध्या पर दोपहर लगभग 12:45 बजे पहुंचेंगे। सांसद लल्लू सिंह ने सभी से सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री लगभग तीन घंटे रहेंगे। इसके बाद गोंडा जिले के लिए रवाना होंगे।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago