
अयोध्या शासकीय कर्तव्यों एवं पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने सहित कई अन्य आरोपों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जिला चिकित्सालय अयोध्या के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बृज कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999 के नियम 7 के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।यह कार्रवाई राज्यपाल के आदेश पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ डा.पार्थ सेन शर्मा की ओर से जारी निर्देश पर प्रारंभ की गई है।
जिला चिकित्सालय पुरुष अयोध्या के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के डॉक्टर बृज कुमार पर आरोप लगे हैं कि अनधिकृत रूप से अवकाश पर चले जाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने, चिकित्सकों के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का अस्पताल पर कमजोर नियंत्रण होने सहित कई अन्य आरोपों में प्रथम दृष्टा दोषी पाया गया है।उनके खिलाफ शासकीय कर्तव्यों एवं पदेन दायित्वों में लापरवाही इत्यादि आरोप में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने के दृष्टिगत डॉक्टर बृज कुमार के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है। उनके खिलाफ इस अनुशासनिक कार्यवाही में जांच करने के लिए निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि एक माह में जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंपें।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More