
गरुण क्रूज तैयार, सरयू के घाटों से श्रद्धालु निहार सकेंगे अयोध्या की महिमा।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब जल्द ही सरयू की लहरों पर गरुण क्रूज तैरता नजर आएगा। यह क्रूज अयोध्या पहुंच चुका है। कोरिया पार्क में सुरक्षित रखा गया है। क्रूज संचालन के लिए सरयू का जलस्तर बढ़ने का इंतजार है। 125 यात्रियों की क्षमता का क्रूज आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। क्रूज संचालन से सरयू के घाटों से श्रद्धालु अयोध्या की महिमा निहार सकेंगे।
सरयू नदी का जलस्तर कम होने के चलते जलविहार के लिए बड़ी बोट के संचालन में दिक्कत आ रही है। सोमवार को सरयू का जलस्तर 88.15 मीटर रहा। करीब 100 सेमी पानी के जलस्तर में इजाफा होने के बाद क्रूज का संचालन करने में आसानी होगी। क्रूज की लंबाई 60 फीट, चौड़ाई 17 फीट व ऊंचाई 24 फीट है। यह क्रूज सात जनवरी को अयोध्या आ गया था।
गरुण क्रूज के संचालक राहुल शर्मा ने बताया कि गिरिजा बैराज से जल्द ही पानी छोड़ा जाएगा, जिससे जलस्तर बढ़ेगा। इसके बाद गरुण को नदी में उतारा जाएगा। गरुण क्रूज को नीदरलैंड में निर्मित वोल्वो पेंटा डबल इंजन से संचालित किया जाएगा।
इससे पहले सरयू में जटायु क्रूज को उतारा गया था। कुछ ही महीने में यह सेवा फेल हो गई। शुरुआती दिनों में ही क्रूज खराब हो गया था। मात्र 53 दिनों में ही क्रूज सेवा को बंद करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी नाव को सजाकर क्रूज बना दिया गया। जटायु क्रूज सेवा का उद्घाटन पयर्टन मंत्री जयवीर सिंह ने किया था। जलस्तर कम होने के कारण जटायु के संचालन में भी परेशानियां आई थीं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More