ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:23 PM IST

गरुण क्रूज तैयार, सरयू: के घाटों से श्रद्धालु निहार सकेंगे अयोध्या की महिमा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
गरुण क्रूज तैयार, सरयू के घाटों से श्रद्धालु निहार सकेंगे अयोध्या की महिमा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: गरुण क्रूज तैयार, सरयू के घाटों से श्रद्धालु निहार सकेंगे अयोध्या की महिमा।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

गरुण क्रूज तैयार, सरयू के घाटों से श्रद्धालु निहार सकेंगे अयोध्या की महिमा।

images 9 1 - गरुण क्रूज तैयार, सरयू के घाटों से श्रद्धालु निहार सकेंगे अयोध्या की महिमा।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब जल्द ही सरयू की लहरों पर गरुण क्रूज तैरता नजर आएगा। यह क्रूज अयोध्या पहुंच चुका है। कोरिया पार्क में सुरक्षित रखा गया है। क्रूज संचालन के लिए सरयू का जलस्तर बढ़ने का इंतजार है। 125 यात्रियों की क्षमता का क्रूज आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। क्रूज संचालन से सरयू के घाटों से श्रद्धालु अयोध्या की महिमा निहार सकेंगे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

सरयू नदी का जलस्तर कम होने के चलते जलविहार के लिए बड़ी बोट के संचालन में दिक्कत आ रही है। सोमवार को सरयू का जलस्तर 88.15 मीटर रहा। करीब 100 सेमी पानी के जलस्तर में इजाफा होने के बाद क्रूज का संचालन करने में आसानी होगी। क्रूज की लंबाई 60 फीट, चौड़ाई 17 फीट व ऊंचाई 24 फीट है। यह क्रूज सात जनवरी को अयोध्या आ गया था।
गरुण क्रूज के संचालक राहुल शर्मा ने बताया कि गिरिजा बैराज से जल्द ही पानी छोड़ा जाएगा, जिससे जलस्तर बढ़ेगा। इसके बाद गरुण को नदी में उतारा जाएगा। गरुण क्रूज को नीदरलैंड में निर्मित वोल्वो पेंटा डबल इंजन से संचालित किया जाएगा।

इससे पहले सरयू में जटायु क्रूज को उतारा गया था। कुछ ही महीने में यह सेवा फेल हो गई। शुरुआती दिनों में ही क्रूज खराब हो गया था। मात्र 53 दिनों में ही क्रूज सेवा को बंद करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी नाव को सजाकर क्रूज बना दिया गया। जटायु क्रूज सेवा का उद्घाटन पयर्टन मंत्री जयवीर सिंह ने किया था। जलस्तर कम होने के कारण जटायु के संचालन में भी परेशानियां आई थीं।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT