अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत। अयोध्या।

अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में अपने 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू श्रीरामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भाजपा नेताओं ने किया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में अरुणाचल प्रदेश का प्रतीक चिह्न बनाएंगे और इसको लेकर सीएम योगी को पत्र लिखा गया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पांच सौ साल बाद देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार हुई है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन कर लोककल्याण की प्रार्थना करूगा।

आज सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मंत्रिमंडल का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ होटल पंचशील पहुंचे जहां कुछ देर के विश्राम के बाद यहां श्रीरामलला के दर्शन के लिए गेट नंबर 11 से दाखिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री का काफिला अलग आया, जबकि मंत्रिमंडल के सदस्य तीन बसों में यहां पहुंचे। इससे पहले कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रशांत कुमार ने परिसर का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एयरपोर्ट पर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव अगुवानी के लिए मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago