
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना क्षेत्र हैदरगंज के बेला रामबाग निवासी श्रीनाथ यादव (70 वर्ष) ने बताया कि वह अपनी बहू अनीता (34वर्ष) पत्नी अवनीश यादव, नातिन मुस्कान (12वर्ष), शालिनी (10वर्ष), नाती शिवांश (7 वर्ष) को लेकर शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास गांव से दूर सिवान में धान की फसल पशु चारे के लिए कटाई करने गया थे। धान की कटाई करके कुलाई करते समय बगल शत्रुघ्न, रामदीन ने अपने खेतों के किनारे फसल को पशुओं से बचाव के लिए तार का बांध रखा है। जिसमें विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। उनकी बहू अचानक तार पर गिर गई और चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर गांव के श्री भगवान मौर्य दौड़े और बिजली के तार को ट्यूबवेल के पास से छुड़ाया। तब तक अनीता पूरी तरह झुलस गई थी। उसे सीएचसी पाराराम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया सूचना मिली है शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। शिकायती पत्र के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More