अयोध्या उत्तर प्रदेश

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक किसान की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। घटना मवई थाना क्षेत्र के गौरी का पुरवा, मजरे फिरोजपुर मखदूमी की है, जहां 40 वर्षीय रज्जन लाल पुत्र बरसाती लाल अपनी फसल की देखरेख करने गए थे। जानवरों से फसल बचाने के लिए उन्होंने खेत की मेड़ पर झटका मशीन का तार लगाया था, लेकिन काम करते समय वे अनजाने में उसी तार के संपर्क में आ गए। तेज करंट लगने के कारण रज्जन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago