
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर पातूपुर गांव में शुक्रवार देर शाम अचानक हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नशे की हालत में घूम रहे, दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव के पास जंगल में आग लगा दी, जिसकी लपटें देखते ही लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आक्रोश फैल गया।
आग फैलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे को घटना की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत बीकापुर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सिपाही श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए युवकों की पहचान तोरोमाफी निवासी आवेश और दरावगंज निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक तीन पहिया वाहन भी बरामद किया है, जिसे वे घटना के समय इस्तेमाल कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि युवकों की हरकतों से गांव में दहशत का माहौल बन गया था और समय रहते पकड़ न जाने पर आग से बड़ा नुकसान हो सकता था।
पुलिस उन्हें वाहन सहित बीकापुर कोतवाली ले गई और पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि की जा रही है कि दोनों युवक नशे में थे या नहीं। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जंगल में आग जानबूझकर लगाई गई या किसी लापरवाही का परिणाम थी।
बीकापुर पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे ने बताया कि यह इलाका अक्सर नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिसे लेकर वे पहले भी शिकायत कर चुके हैं। कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर ने मामले की गहन जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More