ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 03:41 PM IST

खेत की झटका मशीन: बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

0b2d286e f1d0 4b64 9adf ad587ab9b8ba 1770127693441 - खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक किसान की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। घटना मवई थाना क्षेत्र के गौरी का पुरवा, मजरे फिरोजपुर मखदूमी की है, जहां 40 वर्षीय रज्जन लाल पुत्र बरसाती लाल अपनी फसल की देखरेख करने गए थे। जानवरों से फसल बचाने के लिए उन्होंने खेत की मेड़ पर झटका मशीन का तार लगाया था, लेकिन काम करते समय वे अनजाने में उसी तार के संपर्क में आ गए। तेज करंट लगने के कारण रज्जन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT