कोछाबाजार में मकर संक्रांति पर्व पर मेले का आयोजन।

कोछाबाजार में मकर संक्रांति पर्व पर मेले का आयोजन।


बीकापुर_अयोध्या।

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोछा के सर्वा मां शक्तिपीठ स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाला विशाल प्रख्यात”खिचड़ी मेला” पुलिस प्रशासन की निगरानी में हर्षोल्लास के साथ चल रहा है।
शनिवार को सुबह से ही मेला देखने के लिए आसपास के मेलार्थी मेला में मनपसंद के सामान खरीदते दिखे।
बीकापुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोछा में यह मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें तकरीबन क्षेत्र के कई गांवों से सैकड़ों लोग मेला देखने पहुंचते हैं।
जानकारी के मुताबिक कई वर्षों से लगने वाले मेले में दूर-दूर से दुकानदार अपनी दुकानें लेकर आते हैं। साथ ही कई मनोरंजक कार्यक्रम भी मेले में ग्रामीणों के सहयोग से होते हैं। यह मेला अत्यंत प्राचीन बताया जा रहा है। आज भी परंपरागत तरीके से इसका आयोजन किया जा रहा है। आयोजित मेले में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वहीं बुजुर्गों द्वारा उनका उत्साहवर्द्धन भी किया जाता है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago