इनायत नगर - अयोध्या

कोचिंग से लौट रही साइकिल सवार छात्रा को हाफ डाला वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर।

कोचिंग से लौट रही साइकिल सवार छात्रा को हाफ डाला वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर।

इनायत नगर-अयोध्या।
अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा मोड़ के निकट कोचिंग पढ़कर घर वापस लौट रही, छात्रा को हाफ डाला वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए एनएचए आई के एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि घटना के बाद चालक घटनाकारित वाहन को लेकर मौके से भागने में सफल हो गया है।

मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना क्षेत्र के मंजनाई पूरे मंगल पाण्डेय गांव निवासी मनोकानिका पाण्डेय की 22 वर्षीय बेटी अंबिका पाण्डेय साइकिल पर सवार होकर इनायत नगर की तरफ से कोचिंग पढ़कर घर वापस लौट रही थी। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेवरा मोड़ के निकट पहुंची थी। तभी अयोध्या की तरफ से लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से आ रही बगैर नम्बर प्लेट के हाफ डाला वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिस पर थाने के उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव हमराहियों के साथ मौके पर तत्काल पहुंचकर घायल छात्रा को इलाज के लिए एन एच ए आई 1033 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर घायल छात्रा के परिजनों को घटना से अवगत कराया। पुलिस के मुताबिक घटनाकारित वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago