अयोध्या उत्तर प्रदेश

तीन दिवसीय पिशाची मेला आज से शुरू हुआ।

 तीन दिवसीय पिचाशी मेला आज से शुरू हुआ।

अयोध्या

अयोध्या श्रीरामनगरी में स्थित महान भ्रातृ भक्त योगिराज भरतजी की तपोस्थली नंदी ग्राम के समीप स्थित पिशाचमोचन कुण्ड पर तीन दिवसीय परम्परागत पिचाशी का मेला 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित होगा। विशाल सरोवर भरतकुण्ड के पूरब दिशा में स्थित पिशाच मोचन कुण्ड और भरतकुण्ड पर मेले की तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। इस मेले में जिले के कोने-कोने से मेलार्थी एकत्रित होते हैं। आसपास के जिलों के श्रद्धालु भी मेले में स्नान व दर्शन-पूजन हेतु आते हैं।

भरतजी की तपोभूमि से सटे नंदीग्राम नामक पवित्र स्थल पर स्थित पिशाच मोचन कुंड में लोग स्नान कर मंदिर में दर्शन के साथ पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। पिशाच मोचन कुंड की महिमा बड़ी ही निराली है। कहते हैं सौ बार काशी स्नान से जो पुण्य मिलता है उसकी पूर्ति पिशाच मोचन कुंड में एक बार ही स्नान करने से ही हो जाती है। भरत की तपोभूमि नंदीग्राम से सटे इस स्थान पर हर साल चैत्र कृष्ण चतुर्दशी को मेला लगता है। मान्यता है कि इस सरोवर में स्नान से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। श्रद्धालु स्नान के बाद भगवान के दर्शन, पिंडदान और गोदान करते हैं। पिचाशी के बारे में दो तरह की किंवदंतियां हैं , पहली यह कि लंका में युद्ध के दौरान जब मेघनाद के बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए थे, तो हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने भेजा गया था। बूटी की पहचान न होने के कारण, वह पहाड़ उठाकर ही लंका की ओर चल पड़े। जब वे अयोध्या के ऊपर से जा रहे थे तो कुछ देर के लिए समूचे क्षेत्र में अंधकार छा गया। आसमान की ओर देखने पर किसी दानव शक्ति द्वारा अयोध्या पर आक्रमण किए जाने की आशंका में भरत जी ने बाण चला दिया। बाण लगने के कारण हनुमान जी पर्वत समेत धरती पर गिर गए थे। बताया जाता है कि जिस स्थान पर हनुमान जी गिरे थे वहां कुंड बन गया था। उसी को पिशाच मोचन कुंड के नाम से जाना जाता है। दूसरी किंवदंती है कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम ब्रह्मा हत्या के पाप से मुक्त होने से लिए पिशाच मोचन कुंड में स्नान किया। इस कारण पिशाच मोचन कुंड की मान्यता है कि न सौ काशी न एक पिशाची।

श्रीरामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को सम्पन्न हुए श्रीरामलला मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए इस बार मेले में भारी भीड़ होने की संभावना है।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

3 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

6 days ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

6 days ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

6 days ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago